
विकास नंद/ सर्वव्यापी

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है। देश को अनेक बलिदानों और संघर्षों के बाद आजादी मिली है। इसे बनाए रखना और देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब हम ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।कलेक्टर लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं डाईट के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



