Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सेवा संकल्प कार्यक्रम को बनाएं जनअभियान, कलेक्टर लंगेह ने की सहभागिता की अपील।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना के साथ आयोजित होने वाले इस अभियान को व्यापक जनसहभागिता से सफल बनाया जाए।

कलेक्टर लंगेह ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिला समूहों तथा विभिन्न संस्थाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण से जुड़े कार्यों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से सेवा और जनहित की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, पीडीएस भवनों, अमृत सरोवरों सहित प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।महासमुंद में अटल परिसर में मुख्य आयोजन प्रस्तावित है, जहां हजारों दीपों से परिसर को रोशन किया जाएगा। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अभियान से जुड़कर इसे जनभागीदारी और सेवा भावना का व्यापक स्वरूप प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!