Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर लंगेह की त्वरित पहल से पिरदा उपार्जन केंद्र में कल से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों से की चर्चा कर, व्यवस्थाओं में किया बदलाव।

विकास नंद/सर्वव्यापी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। इसी बीच महासमुंद जिले के पिरदा धान उपार्जन केंद्र में खरीदी शुरू नहीं होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने त्वरित पहल करते हुए स्वयं केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि पिरदा उपार्जन केंद्र में 20 नवंबर से धान खरीदी का कार्य नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदना शासन की प्राथमिकता है। खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपार्जन केंद्र की जिम्मेदारियों में किया गया बदलाव

उप पंजीयक सहकारिता ने जानकारी दी कि तत्कालीन उपार्जन केंद्र प्रभारी रोहित पटेल को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर की पिरदा शाखा में संलग्न किया गया है। वहीं, प्राधिकृत अधिकारी मोहनलाल पटेल के स्थान पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पिरदा शाखा के प्रबंधक उसत प्रधान को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिरदा का प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर की पिरदा शाखा में पदस्थ पर्यवेक्षक राधेश्याम भोई को पिरदा उपार्जन केंद्र का प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक स्तर पर की गई इन व्यवस्थाओं के बाद 20 नवंबर से केंद्र में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद है।

तीन उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बुधवार को लोहारकोट, सांकरा और पिरदा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखें तथा किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।कलेक्टर की इस त्वरित पहल से पिरदा उपार्जन केंद्र में खरीदी शुरू होने का रास्ता साफ हुआ है। अब किसानों को उम्मीद है कि वे निर्धारित व्यवस्था के तहत अपना धान आसानी से बेच सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!