Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

ऑपरेशन निश्चय का वार: 21 किलो गांजा के साथ दो लोकल पैडलर गिरफ्तार, 11.40 लाख का माल जब्त।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत तेंदुकोना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोकल पैडलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो अवैध गांजा, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन सहित कुल 11 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को थाना तेंदुकोना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कौसरा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कौसरा क्षेत्र में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान नीले रंग की स्कूटी से सामने से आ रहे दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 21 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही नीले रंग की स्कूटी की कीमत करीब 70 हजार रुपये तथा आरोपियों के पास से बरामद दो वीवो मोबाइल फोन की कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने कुल 11 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तेंदुकोना में अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 20(b)(ii)(c), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

यादराम साहू, पिता स्व. नेतराम साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी कौसरा, थाना तेंदुकोना, जिला महासमुंद।पीतांबर सिन्हा, पिता जनकराम सिन्हा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ठाकुरदियाखुर्द, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग, निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। गांजा तस्करी से जुड़े स्थानीय नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई को इसी अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!