NewsGPMछत्तीसगढ़

आलोक शुक्ला बने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के संगठन सचिव…रायपुर संभाग का भी मिला प्रभार, जिले के शिक्षकों में खुशी का माहौल।

नूर मोहम्मद,जिला ब्यूरो चीफ, (सर्वव्यापी)

जीपीएम जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि जिले के वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षक नेता आलोक शुक्ला को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला में पदस्थ शिक्षक आलोक शुक्ला को फेडरेशन की प्रांतीय इकाई का संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें रायपुर संभाग का प्रभारी भी बनाया गया है।

आलोक शुक्ला लंबे समय से शिक्षक हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार तीन वर्षों तक सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। उनके कुशल नेतृत्व, संगठन क्षमता और शिक्षकों के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

यह नियुक्ति फेडरेशन के संविधान के नियम-33 तथा 18 अप्रैल 2025 को आयोजित आमसभा में संगठन हित में लिए गए निर्णय के अनुरूप की गई है। संगठन को विश्वास है कि आलोक शुक्ला के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के किसी शिक्षक को प्रदेश स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले के शिक्षकों में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!