Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

आरसेटी में पशु सखी प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षित पशु सखियों को प्रमाण-पत्र और टूलकिट प्रदान, सीईओ अनुपमा आनंद ने किया उत्साहवर्धन।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में आयोजित पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में जिला पंचायत महासमुंद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद शामिल हुईं। इस अवसर पर एपीओ त्रिवेणी रात्रे, आरसेटी निदेशक टुटु बेहेरा, अशोक यादव, दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।समारोह में सीईओ अनुपमा आनंद ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली पशु सखियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पशु सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों और पशुधन से जुड़ी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने पशु सखियों को ग्रामीण स्तर पर लगन और मेहनत के साथ कार्य करने तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग पशुपालकों के हित में करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली पशु सखियों को प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट प्रदान किए गए। टूलकिट मिलने से पशु सखियों को ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रभावी ढंग से प्रदान करने में मदद मिलेगी।

आरसेटी परिसर का किया निरीक्षण

समापन कार्यक्रम के बाद अनुपमा आनंद ने आरसेटी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में संचालित कंप्यूटर (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों से चर्चा कर प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने और भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का मार्गदर्शन दिया।उन्होंने प्रतिभागियों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा संबंधित वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक प्रमाणन पाठ्यक्रम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का आधार बन रहे हैं, इसलिए प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए कार्यालयीन समय में आरसेटी महासमुंद कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कमलेश पटेल के मोबाइल नंबर 79997-00673 एवं रितेश पटेल के मोबाइल नंबर 96910-89327 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!