Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

हर पंचायत में रोजगार, खाद्य गुणवत्ता पर सख्ती और एग्रीस्टैक पंजीयन तेज करने के निर्देश…साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विकास नंद/सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।बैठक में कलेक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करते हुए समारोह को गरिमामय बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा।वीबी राम जी योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित एवं अप्रारंभ आवासों का निर्माण जल्द शुरू कराने, निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा अस्वीकृत आवासों के प्रकरणों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।बारिश के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को जलभराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने तथा सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं नगरीय निकायों को कचरा प्रबंधन और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने जिले के होटल, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से नियमित रूप से पोर्टल में लॉगिन कर शिकायतों के त्वरित निपटारे को कहा गया।

समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक 636 प्रकरणों का फीडबैक सहित निराकरण किया जा चुका है, जबकि 4,498 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।कलेक्टर ने माय भारत पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों, जनपद पंचायत सीईओ, स्कूल शिक्षा विभाग, महाविद्यालयों तथा अन्य संस्थानों को युवाओं को पोर्टल से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

बैठक में विशेष प्रकरणों के एग्रीस्टैक पंजीयन को अभियान चलाकर शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के हित में एग्रीस्टैक पंजीयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। संस्थागत पंजीयन के मामलों को भी प्राथमिकता से निराकृत करते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व, कृषि, सहकारिता एवं उप पंजीयक अधिकारियों को शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खाद की उपलब्धता की समीक्षा में कृषि विभाग ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य का 83 प्रतिशत खाद भंडारित तथा 79 प्रतिशत वितरण किया जा चुका है।

कलेक्टर ने वितरण में और तेजी लाने, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने तथा पीओएस मशीन के माध्यम से पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों में ई-ऑफिस एवं ई-फाइल प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने कहा कि 1 अगस्त से ई-फाइल प्रणाली अनिवार्य है। साथ ही सभी विभागों में आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली का नियमित पालन एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा बैठक में विभिन्न प्राधिकरणों के लंबित निर्माण कार्य, राजस्व एवं न्यायालयीन प्रकरण, सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा अन्य जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!