Newsछत्तीसगढ़

अखंड रामनाम सप्ताह की शोभायात्रा में ग्लोबल जर्नालिस्ट एंड मीडिया संघ ने बांटी पोहा प्रसादी।

भाटापारा,सर्वव्यापी, ब्यूरो

88वें अखंड रामनाम सप्ताह के समापन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में ग्लोबल जर्नालिस्ट एंड मीडिया संघ जय छत्तीसगढ़ द्वारा निःशुल्क पोहा प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी सहयोग प्रदान किया। पुरोहित निवास के सामने लगाए गए स्टॉल में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को पोहा प्रसादी वितरित की गई।गौरतलब है कि धर्मनगरी भाटापारा में आयोजित अखंड रामनाम सप्ताह की शोभायात्रा में आसपास के गांवों के साथ ही विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। शोभायात्रा में इस वर्ष 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान रहा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह निःशुल्क भोजन एवं प्रसादी वितरण के स्टॉल लगाए जाते हैं।पहली बार मीडिया संस्थान की सहभागिता88वें अखंड रामनाम सप्ताह की शोभायात्रा में इस बार भाटापारा के मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों की ओर से भी सहभागिता दर्ज कराई गई। ग्लोबल जर्नालिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ द्वारा निःशुल्क पोहा वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। आयोजन में पत्रकारों के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।शोभायात्रा के दौरान रामधुन पर श्रद्धालुओं के नृत्य और भक्ति भाव से पूरा शहर धार्मिक आस्था के वातावरण में सराबोर नजर आया। जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।इस पहल की रायपुर एवं बलौदाबाजार से पहुंचे पत्रकारों ने भी सराहना की। सार्वजनिक मंच से मीडिया जगत की ओर से इस प्रकार के जनसेवा एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। शहर के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं धार्मिक वर्गों से जुड़े लोगों ने भी ग्लोबल जर्नालिस्ट एंड मीडिया संघ द्वारा किए गए सेवा कार्य की प्रशंसा की।गौरतलब है कि ग्लोबल जर्नालिस्ट एंड मीडिया संघ द्वारा समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर जनहित से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन आयोजनों के चलते संघ ने शहरवासियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इस पुनीत कार्य के लिए संगठन के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने बलौदाबाजार-भाटापारा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नियमित रूप से सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!