Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों की संभावना।

विकास नंद/सर्वव्यापी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्री परिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों तथा विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतिगत मामलों और प्रशासनिक निर्णयों पर मंत्री परिषद विचार-विमर्श करेगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर लिए गए फैसलों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद राज्य शासन द्वारा जारी की जाएगी।बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। प्रदेशवासियों की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है, क्योंकि इसमें कई अहम नीतिगत और जनहित से जुड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!