NewsGPMछत्तीसगढ़

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं।

नूर मोहम्मद,जिला ब्यूरो चीफगौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संदेश दिया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। ध्वजारोहण के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र सिरमौर, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सहित कलेक्ट्रेट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!