Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद के नए CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा ने संभाला पदभार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले के नवपदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा ने 22 सितंबर को महासमुंद जिले में CMHO के पद पर पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. कुशवाहा ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई।उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित के अनुरूप मजबूत बनाने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!