तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रीति पाटनवार को छत्तीसगढ़िया सर्व समाज बिलासपुर के पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष श्याममूरत कौशिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रीति पाटनवार अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी। इस दौरान छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




