तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर महिला कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां करते हुए कर्मठ एवं जुझारू नेत्री सीमा पांडे को बिलासपुर ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा प्रीति पाटनवार को बिलासपुर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा महिला कांग्रेस जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होकर महिलाओं की आवाज बुलंद करेगी।



