विकास नंद/ सर्वव्यापी

विकासखंड स्त्रोत समन्वयक केंद्र समग्र शिक्षा सरायपाली में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों की व्यवस्थाओं और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) देवानंद नायक एवं समस्त संकुल समन्वयकों द्वारा किया गया।बैठक में विकासखंड के 38 संकुलों से पहुंचे संकुल समन्वयकों के साथ विभिन्न विभागीय एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रशस्त ऐप के माध्यम से शिक्षकों का पंजीयन एवं बच्चों की स्क्रीनिंग, लइका चिन्हारी ऐप में सर्वेयर नियुक्ति तथा सर्वेक्षित बच्चों की सूची जमा करने की स्थिति की समीक्षा की गई।इसके अलावा अपार आईडी निर्माण के लिए लंबित विद्यालयों की जानकारी, ड्रॉप आउट बच्चों की वास्तविक स्थिति, SNA स्पर्श के तहत विद्यालयों एवं संकुलों को जारी राशि के व्यय, अक्टूबर माह के वास्तविक एवं नवंबर माह के प्रस्तावित मासिक प्रतिवेदन तथा शाला अवलोकन प्रतिवेदन जमा करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में VSK ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं तथा शिक्षकों द्वारा शिक्षक दैनंदिनी के नियमित संधारण की भी समीक्षा की गई।अधिकारियों ने सभी संकुल समन्वयकों को विभागीय योजनाओं एवं निर्देशों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक जानकारियां निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने पर जोर दिया।बैठक के अंत में विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकासखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ विद्यालयीन व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना रहा।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।शीर्षक में बैठक का स्थान जोड़ेंविभागीय ऐप्स की सूची व्यवस्थित करें


