Newsछत्तीसगढ़

विपक्ष में रहते नियमितीकरण का वादा, सत्ता में आए तो भूले कर्मचारी! वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी से संविदा, अस्थायी और कलेक्टर दर के कर्मचारियों का सीधा सवाल—वादे कब होंगे पूरे?

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों के हितों की बात करना और सत्ता में आने के बाद उन्हीं मांगों पर खामोशी छा जाना, अब छत्तीसगढ़ की सियासत में सवालों का विषय बनता जा रहा है। प्रदेश के संविदा, अस्थायी एवं कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। इन कर्मचारियों का सवाल सीधे प्रदेश के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी से है कि विपक्ष में रहते हुए जिन मांगों और वादों को लेकर आवाज बुलंद की जाती थी, आज सरकार में रहते हुए उन पर अमल क्यों नहीं हो पा रहा है?कर्मचारियों का कहना है कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब संविदा, अस्थायी और कलेक्टर दर के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाता था। नियमितीकरण को लेकर उम्मीदें जगाई गई थीं। कर्मचारियों ने भी इस भरोसे के साथ भाजपा की सरकार से बेहतर भविष्य की अपेक्षा की थी कि सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।लेकिन आज स्थिति यह है कि नियमितीकरण की मांग तो दूर, कर्मचारियों को वेतनवृद्धि के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे ओमप्रकाश चौधरी के सामने कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी और सवाल रखे हैं।वीडियो में उठे सवाल, वादों की याद दिलाईइस पूरे मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ओमप्रकाश चौधरी के समक्ष कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतनवृद्धि को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में उन्हें विपक्ष के समय किए गए वादों की याद दिलाते हुए पूछा जा रहा है कि आखिर सरकार बनने के बाद कर्मचारियों के हित में ठोस निर्णय कब लिया जाएगा?कर्मचारियों का दर्द भी समझना जरूरी है। वर्षों से विभागों में अपनी सेवाएं देने वाले ये कर्मचारी महंगाई के दौर में सीमित मानदेय और वेतन पर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्हें नौकरी की स्थिरता, भविष्य की सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन की अपेक्षा है।वित्त मंत्री जी, आखिर कब पूरी होगी कर्मचारियों की उम्मीद?यह सवाल केवल नियमितीकरण का नहीं, बल्कि सरकार के वादों और उनके क्रियान्वयन के बीच दिखाई देने वाले अंतर का भी है। यदि विपक्ष में रहते हुए कर्मचारियों की मांगें जायज थीं, तो सत्ता में आने के बाद उन पर निर्णय लेने में देरी क्यों हो रही है? क्या सरकार इन कर्मचारियों के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट समय-सीमा तय करेगी?अब प्रदेश के संविदा, अस्थायी एवं कलेक्टर दर के कर्मचारी वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी से जवाब चाहते हैं। उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल और सम्मानजनक वेतनवृद्धि का निर्णय चाहिए।कुर्सी बदलने से वादे नहीं बदलने चाहिए। विपक्ष में कर्मचारियों के हक की आवाज उठाने वाले नेताओं से अब कर्मचारी सत्ता में रहते हुए भी उसी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता की अपेक्षा कर रहे हैं।वीडियो उपलब्ध है, जो इस सवाल को और प्रासंगिक बनाता है कि आखिर कर्मचारियों से किए गए वादों का हिसाब कब दिया जाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!