Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर विनय लंगेह की सख्ती का असर: धान जब्ती कार्रवाई में महासमुंद प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में अवैध धान के संग्रहण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी का परिणाम है कि धान जब्ती की कार्रवाई में महासमुंद जिला पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से प्राप्त 1 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में धान से संबंधित कुल 54 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 6,110.09 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस उपलब्धि के साथ महासमुंद जिले ने प्रदेश में धान जब्ती कार्रवाई के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब्त किए गए धान में से 5,798.09 क्विंटल धान संबंधित व्यक्तियों की सुपुर्दगी में दिया गया है, जबकि 312 क्विंटल धान पुलिस थाने अथवा अन्य अधिकृत एजेंसी को सौंपा गया है।वहीं, इस अवधि में मिलों के भौतिक सत्यापन के दौरान मात्रा में कमी से संबंधित एक प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि, मिलों एवं समितियों की पीवी जांच के दौरान जब्ती से संबंधित कोई प्रकरण सामने नहीं आया है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के संग्रहण, परिवहन और खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं को रोकने के लिए खाद्य, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!