Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बनेंगे महादेव कावरे, जल्द जारी हो सकता है नियुक्ति आदेश, दावेदारों में नरेन्द्र-संजय भी शामिल।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष पद को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। प्रशासनिक हलकों में महादेव कावरे को आयोग का नया अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति को लेकर जल्द ही आदेश जारी हो सकता है।अध्यक्ष पद रिक्त होने से बढ़ी थी नियुक्ति की प्रतीक्षाउल्लेखनीय है कि आयोग की पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल 8 सितंबर 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण आयोग के कामकाज और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं। प्रशासनिक अनुभव बना चर्चा का आधारमहादेव कावरे छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अपने सेवाकाल के दौरान वे रायपुर एवं बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त सहित जशपुर और बेमेतरा जिलों में कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मई 2026 में वे सेवानिवृत्त हुए। अब शासन के फैसले पर टिकी निगाहेंफिलहाल महादेव कावरे के साथ आईएएस नरेंद्र कुमार दुग्गा और डॉ संजय अलंग का नाम भी अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में चर्चा में है। हालांकि, महादेव कावरे की नियुक्ति को लेकर अभी तक शासन की आधिकारिक घोषणा अथवा नियुक्ति आदेश की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में शासन किस नाम पर अंतिम मुहर लगाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। छत्तीसगढ़ के हजारों प्रतियोगी परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि आयोग को जल्द स्थायी नेतृत्व मिलेगा और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!