बिलासपुर, भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू से सर्वव्यापी के संपादक, ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव एवं छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष तरुण कौशिक ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच आत्मीय वातावरण में विभिन्न सामाजिक विषयों, महिला सशक्तिकरण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान तरुण कौशिक ने महिला आयोग की भूमिका और महिलाओं के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के साथ सामाजिक संगठनों एवं मीडिया की भी अहम भूमिका है।महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू से यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान सामाजिक दायित्वों, जनजागरूकता और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।यह सौजन्य मुलाकात सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।



