जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी हेतु मॉक टेस्ट का परिणाम घोषित, द्रोणा पब्लिक स्कूल बया में प्रतिभाओं का सम्मान, टॉप-10 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
बया, विकास अवस्थी , सर्वव्यापी
द्रोणा पब्लिक स्कूल बया में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी के अंतर्गत आयोजित मॉक टेस्ट का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए बेहतर मार्गदर्शन देना, उनकी तैयारी को मजबूत करना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना था।विद्यालय में नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विषयवार अभ्यास, मॉडल प्रश्नपत्रों का समाधान एवं समय-समय पर मॉक टेस्ट के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक क्षमता को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पेन एवं नाश्ता वितरित किया गया। साथ ही मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र नियमित अध्ययन, अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपनी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करना है।द्रोणा पब्लिक स्कूल बया की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।आज का अभ्यास, “कल की सफलता की पहचान है।मेहनत करने वालों के सपने जरूर साकार होते हैं।”



