Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

ऑनलाइन फसल प्रविष्टि में धान की जगह दर्ज हुआ धनिया, राजस्व विभाग ने शुरू की सुधार प्रक्रिया, अनुमोदन के लिए कलेक्टर कार्यालय भेजा गया प्रकरण।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले के ग्राम हिच्छा निवासी किसान भोलाराम साहू की खरीफ फसल वर्ष 2026-27 की ऑनलाइन फसल प्रविष्टि में हुई गड़बड़ी को लेकर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की है। जांच में फसल की गलत प्रविष्टि किए जाने की पुष्टि होने के बाद त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तहसीलदार बागबाहरा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, किसान भोलाराम साहू के खसरा नंबर 190 में दर्ज 0.32 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल बोई गई है, लेकिन ऑनलाइन फसल प्रविष्टि के दौरान त्रुटिवश धान के स्थान पर धनिया दर्ज कर दिया गया था। इससे किसान की वास्तविक फसल संबंधी जानकारी ऑनलाइन अभिलेखों में गलत दर्ज हो गई थी।मामले की शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग द्वारा जांच कराई गई। जांच एवं सर्वे के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि फसल प्रविष्टि करते समय गलती से फसल का नाम गलत दर्ज हो गया था।

अनुविभागीय अधिकारी नमिता मारकोले ने बताया कि किसान भोलाराम साहू ने त्रुटि सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के आधार पर राजस्व प्रकरण क्रमांक 202611120700028, ब-121, वर्ष 2026-27 दर्ज कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई है। अब प्रविष्टि में सुधार के अनुमोदन के लिए प्रकरण जिला कार्यालय महासमुंद की भू-अभिलेख शाखा को भेज दिया गया है।राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से किसान की ऑनलाइन फसल प्रविष्टि में हुई गलती सुधारने का रास्ता साफ हुआ है। हालांकि, अब अंतिम अनुमोदन के बाद ही ऑनलाइन अभिलेखों में वास्तविक फसल धान के रूप में दर्ज हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!