Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, चार ठिकानों पर छापेमारी, 1,000 कट्टा से अधिक धान जब्त, सरायपाली, कोमाखान और बसना क्षेत्र में संयुक्त टीम की कार्रवाई।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने 16 और 17 नवंबर को जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 1,000 कट्टा से अधिक धान जब्त किया है। जब्त धान को नियमानुसार मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम करहीडीह में प्रेषण साहू की बाड़ी में लगभग 500 कट्टा रबी धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर धान जब्त किया और मंडी विभाग को सौंप दिया।

इसी क्रम में मंगलवार को सरायपाली अनुविभाग के ग्राम बालसी में लगभग 280 कट्टा रबी धान अवैध रूप से संग्रहित मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं, ग्राम बालसी में ही फुटकर व्यापारी अनिल अग्रवाल के गोदाम की जांच के दौरान 120 कट्टा अवैध धान पाया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के नेतृत्व में पहुंची राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने इसे भी जब्त कर लिया।इसके अलावा तहसील बसना अंतर्गत ग्राम कुदारीबहरा में सुदर्शन बड़हिया के घर से ओडिशा से लाकर रखा गया 100 पैकेट धान जब्त किया गया। इस तरह जिले के चार ठिकानों पर हुई कार्रवाई में लगभग 1,000 कट्टा से अधिक धान प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया है।

अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को धान के अवैध भंडारण, परिवहन और अनियमित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।प्रशासन का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध रूप से धान के संग्रहण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!