विकास नंद/ सर्वव्यापी
संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सोशल मीडिया से लेकर प्रत्यक्ष मुलाकात तक तांता लगा रहा। समर्थकों, शुभचिंतकों और मित्रों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।लेकिन इस बार प्रखर अग्रवाल ने अपने जन्मदिन को केवल उत्सव और बधाइयों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने उनके जन्मदिन को खास बना दिया। उन्होंने स्वयं शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचाररत मरीजों को फल वितरित किए और उनके बीच समय बिताकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
आमतौर पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के जन्मदिन पर उनके समर्थक एवं कार्यकर्ता आयोजन कर खुशियां मनाते हैं, लेकिन प्रखर अग्रवाल ने इस परंपरा से हटकर खुद जरूरतमंदों के बीच पहुंचने का निर्णय लिया। उनका यह प्रयास इस बात का संदेश देता है कि जन्मदिन केवल स्वयं के लिए खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने का भी माध्यम हो सकता है।
प्रखर की इस पहल को सेवा, सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जोड़कर देखा जा रहा है। जन्मदिन पर मरीजों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की उनकी पहल निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने कार्यों से यह संदेश देने का प्रयास किया कि पद और पहचान से बड़ी चीज समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का भाव है।




