Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

दीपावली की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने व्यापारियों के साथ की अहम बैठक, भोज अग्रवाल ने व्यापारियों से किया सहयोग का आह्वान।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम सरायपाली ने प्रशासन और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में दीपावली के दौरान बाजार की व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस दिशा में आवश्यक पहल करने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष भोज अग्रवाल ने भी सभी व्यापारियों से पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करने और आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और उत्साह का पर्व है। ऐसे में सभी व्यापारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।बैठक में दीपावली के दौरान बाजार में भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं और व्यापारियों की सहभागिता पर जोर दिया गया। प्रशासन एवं व्यापारी संघ ने मिलकर पर्व के दौरान सुचारु व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि आम नागरिकों को खरीदारी में सुविधा मिले और त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!