Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

आंगन मिलन से गूंजा बिरकोनी का आंगन, माताओं-बच्चों के साथ डॉ. एकता ने दिया पोषण और संस्कार का संदेश,महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहीं डॉ. लंगेह।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों की कड़ी में महासमुंद विकासखंड के ग्राम बिरकोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. एकता लंगेह शामिल हुईं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भ संस्कार, शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार, स्वास्थ्य परीक्षण, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रकाश पटेल, जनपद सदस्य विष्णु साहू, विजय लक्ष्मी जांगड़े, सरपंच चंदन चंद्राकर, मानिक सोनवानी, लिलेश साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेन्द्र जटवार, सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला हितग्राही एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।गर्भ संस्कार और अन्नप्राशन से दिया स्वस्थ पीढ़ी का संदेशकार्यक्रम के दौरान गर्भवती माता-बहनों के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भ संस्कार कराया गया। वहीं शिशुओं के स्वस्थ विकास, बेहतर पोषण एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों तथा स्वस्थ शिशुओं और उनकी माताओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।आंगनबाड़ी केंद्र को रंगोली, आकर्षक सजावट एवं स्थानीय परिवेश से जुड़ी सामग्री से सजाया गया था। केंद्र में पौष्टिक एवं स्वस्थ थाली के साथ स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया।

खेलकूद में माताओं ने दिखाया उत्साह

आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। माताओं के लिए रस्सी खींच, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ सहित मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए भी रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियां कराई गईं। शिशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का अवलोकन किया गया। आयोजन के पश्चात सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं, बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।

आंगनबाड़ी केवल पोषण का नहीं, संस्कार और विकास का भी केंद्र : डॉ. एकता लंगेह

मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. एकता लंगेह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके संस्कार, विकास तथा माताओं के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। आंगन मिलन जैसे आयोजन माताओं, बच्चों, जनप्रतिनिधियों और समुदाय को एक मंच पर जोड़ते हैं, जिससे आपसी सामंजस्य, अपनत्व और सहयोग की भावना मजबूत होती है।उन्होंने कहा कि बच्चे अपने आसपास के वातावरण और अपनी माताओं से बहुत कुछ सीखते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण से गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों के स्वस्थ विकास में दिखाई देता है।

‘हर घर मुनगा’ का संदेश, आंगनबाड़ी परिसर में हुआ पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत डॉ. एकता लंगेह सहित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी परिसर में मुनगा का पौधा रोपित किया। मुनगा के पोषण संबंधी महत्व को देखते हुए लोगों को इसे अपने आहार में शामिल करने तथा घर-घर मुनगा के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ पोषण संवर्धन का संदेश भी दिया गया।

महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहीं डॉ. एकता लंगेह

जिले में लगातार सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद वर्गों के बीच कार्य कर रहीं डॉ. एकता लंगेह की सहभागिता कार्यक्रम में विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय मौजूदगी महिलाओं और ग्रामीण समुदाय के लिए प्रेरणा का माध्यम बन रही है। बिरकोनी के आंगन मिलन कार्यक्रम में भी उन्होंने माताओं और बच्चों के साथ सहभागिता कर पोषण, संस्कार, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!