Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

प्राकृतिक आपदा से मृत दो लोगों के परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति।

विकास नंद/सर्वव्यापी

प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत दो मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागबाहरा विकासखंड के ग्राम तुबकबोरा निवासी नंदनी दीवान की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके निकटतम वारिस पिता चितरंजन दीवान के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।इसी प्रकार, ग्राम खल्लारी निवासी नवीन सोनवानी की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता पुरुषोत्तम लाल सोनवानी के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।इस तरह प्राकृतिक आपदा से हुई दो मौतों के मामलों में पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कुल 8 लाख रुपये की अनुदान सहायता स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!