Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जिले में मानसून मेहरबान, अब तक सामान्य से 13.6% अधिक वर्षा दर्ज।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। 22 जुलाई तक जिले में औसतन 453.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत 399.8 मिमी वर्षा की तुलना में 113.6 प्रतिशत है। बुधवार को जिले में कुल 156.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तहसीलवार वर्षा की बात करें तो सरायपाली में सबसे अधिक 60.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बसना में 37.3 मिमी, पिथौरा में 17.2 मिमी, बागबाहरा में 17.7 मिमी, महासमुंद में 15.8 मिमी तथा कोमाखान में 8.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

1 जून 2026 से अब तक सर्वाधिक संचयी वर्षा पिथौरा तहसील में 587.7 मिमी दर्ज की गई है। इसके बाद सरायपाली में 573.8 मिमी, महासमुंद में 431.2 मिमी, बसना में 398.6 मिमी, बागबाहरा में 385.3 मिमी तथा कोमाखान में 343.4 मिमी वर्षा हुई है।जिले में अब तक हुई वर्षा से खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और जलाशयों व भूजल स्तर में भी सुधार की संभावना बढ़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!