Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

युवा उड़ान 2026 युवाओं की ऊर्जा और नवाचार से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़।

विकास नंद/सर्वव्यापी

युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मक क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से शंकराचार्य भवन महासमुंद में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, सकारात्मक सोच और अपनी प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया।छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नए विचारों, नवाचार और स्टार्टअप के लिए सरकार युवाओं के साथ खड़ी है।पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव ने युवा उड़ान को युवाओं की क्षमता और ऊर्जा को सही दिशा देने वाला मंच बताया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने युवाओं से अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य चुनने तथा नशे से दूर रहने की अपील की।कार्यक्रम में खेल, शिक्षा, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!