Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

कुंदराबोड़ में हरियाली का महाअभियान, संभागायुक्त की मौजूदगी में हजारों पौधों का हुआ वृक्षारोपण।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदराबोड़ स्थित डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागायुक्त सुनील जैन की गरिमामयी उपस्थिति में हजारों की संख्या में पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे,अतिरिक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आर. के. तंबोली, जनपद पंचायत पामगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मणिशंकर कौशिक, तहसीलदार, विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। सामूहिक सहभागिता से किया गया यह वृक्षारोपण अभियान समाज को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रत्येक पौधे की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें नियमित रूप से संरक्षित करने का भी आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!