NewsGPMछत्तीसगढ़

जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर ने दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश।

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक सीधे पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में साप्ताहिक जनसुनवाई महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने एक-एक आवेदक की बात सुनते हुए उनके आवेदनों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में आवेदन प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदक तक पहुंचाना भी जरूरी है। जनसुनवाई में नामांतरण, वन अधिकार पट्टा, कब्जा दिलाने, मजदूरी भुगतान तथा निस्तार के लिए रास्ता उपलब्ध कराने सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रत्येक मामले की पात्रता एवं नियमों के अनुरूप जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!