Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरला कोसरिया की पहल से सरायपाली विधानसभा को ₹1 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,सीसी रोड निर्माण से लेकर स्कूलों में स्मार्ट क्लास तक होंगे विकास कार्य, ग्रामीणों की मांगों को मिली मंजूरी।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगभग 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया की अनुशंसा पर प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।स्वीकृत कार्यों में ग्राम उमरिया, संतपाली, सलखण्ड, दलदली, कुसमुर, बुटीपाली, भंवरचुवां, मुनगाडीह और रिमजी में सीसी रोड एवं सीसी निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा, एक अन्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जम्हारी तथा कलेण्डा (छिबर्रा) में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।

सरला कोसरिया ने कहा कि ग्रामीण प्रवास के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की मांगें उनके समक्ष रखी गई थीं। इन मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से समय-समय पर चर्चा कर क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृति की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर हैं। किसी पद पर रहना अथवा न रहना उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, एनीकट, बांध सहित अनेक छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है।सरला कोसरिया ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!