Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

रेहटीखोल चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्त निगरानी, 35 किलो गांजा के साथ ओडिशा के तीन युवक गिरफ्तार… पढ़ें पूरी खबर।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (NH-53) पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में ओडिशा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार बैग में रखा 35.190 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 17 लाख 56 हजार रुपए बताई गई है, बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और तीन मोबाइल सहित कुल 17 लाख 81 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रेहटीखोल जांच नाका पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक पिट्ठू बैग और हाथ में बैग लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की सीमा की ओर पैदल आ रहे हैं और उनके पास गांजा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अलर्ट किया गया और संदिग्धों की निगरानी शुरू की गई। कुछ देर बाद सूचना के अनुरूप तीन युवक पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और पूछताछ की। आरोपियों की पहचान विजय मलिक (26), नासिर अली (20) और सागर उर्फ आकाश बेहरा (20) के रूप में हुई है। सभी ओडिशा के निवासी बताए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा फुलबानी, जिला कंधमाल (ओडिशा) से लेकर रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जाने की बात बताई। पुलिस ने चारों बैग की तलाशी ली, जिसमें कुल 35.190 किलोग्राम गांजा मिला। इसकी अनुमानित कीमत 17 लाख 56 हजार रुपए है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, कीमत करीब 25 हजार रुपए, भी जब्त किए गए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)ii(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना की जा रही है। कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस द्वारा की गई।

जब्त सामग्री:

35.190 किलोग्राम गांजा — कीमत करीब 17.56 लाख रुपए3 मोबाइल फोन — कीमत करीब 25 हजार रुपएकुल जब्ती — 17 लाख 81 हजार रुपएगिरफ्तार आरोपी:विजय मलिक, उम्र 26 वर्ष, जिला कटक, ओडिशानासिर अली, उम्र 20 वर्ष, जिला केंदुझर, ओडिशासागर उर्फ आकाश बेहरा, उम्र 20 वर्ष, जिला कटक, ओडिशा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!