Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

डॉ. कुणाल नायक के प्रयासों से 36 बच्चों को मिली नि:शुल्क इलाज की उम्मीद..बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए गए सैंपल।

विकास नंद/सर्वव्यापी

स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए नि:शुल्क एचएलए (HLA) मैचिंग कैंप आयोजित किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नायक के सतत प्रयासों, मार्गदर्शन और विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में 36 बच्चों एवं उनके परिवारजनों के सैंपल लिए गए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार तथा बसना एवं सरायपाली के बीएमओ डॉ. नारायण साहू के मार्गदर्शन में बाल आयुष फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित इस शिविर का संचालन डॉ. कुणाल नायक के निर्देशन में किया गया।

सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार को लेकर डॉ. कुणाल नायक लगातार मरीजों और उनके परिवारों के संपर्क में रहे तथा उन्हें शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उनके विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप 36 बच्चों एवं उनके परिवारजनों का एचएलए मैचिंग के लिए सैंपल लिया गया।

बाल आयुष फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर कमल साहू ने बताया कि शिविर में लिए गए सैंपल आगे विस्तृत जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिन बच्चों और परिवारजनों का एचएलए मैच सफल होगा, उनका नि:शुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जाएगा। इससे सिकल सेल एवं थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के स्थायी उपचार की उम्मीद जगी है।

शिविर को सफल बनाने में चिरायु दल बसना एवं सरायपाली के चिकित्सक डॉ. जनक कुमार जेरी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अनुपा दास, डॉ. जयश्री दुतकामणी, डॉ. लोकेश साव, डॉ. कुलदीप प्रधान, फार्मासिस्ट भीष्म प्रताप राणा, एमएलटी उसत पटेल, परमेश्वर सेन, एएनएम सुनीता साव एवं देवकी पटेल सहित बाल आयुष फाउंडेशन की टीम के कमल साहू, अमृता एवं ममता का विशेष योगदान रहा।डॉ. कुणाल नायक के मार्गदर्शन और टीम के सामूहिक प्रयासों से आयोजित यह शिविर सिकल सेल एवं थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!