
विकास नंद/ सर्वव्यापी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आँगन का उत्सव’ कार्यक्रम को लेकर देशभर की महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल योजना बैठक संपन्न हुई।
बैठक में महासमुंद सांसद एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी की सहभागिता रही। इस दौरान सभी प्रदेशों की महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ ‘आँगन का उत्सव’ कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों की सक्रिय भागीदारी तथा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी एवं पूर्व राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के उद्देश्य से आयोजित अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि महिला शक्ति की सक्रिय सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। ‘आँगन का उत्सव’ कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में महिला मोर्चा की बहनों ने एकजुट होकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘आँगन का उत्सव’ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।


