Newsछत्तीसगढ़

रामलाल चौहान ने संभाला अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष का दायित्व, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दी शुभकामनाएं।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल चौहान ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के संरक्षण और उनके अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।पदभार ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान रामलाल चौहान के नए दायित्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!