Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

झालखम्हरिया में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर शुरू, ग्रामीणों की जांच और नमूना संग्रह जारी।

विकास नंद/सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू किया गया है। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही आवश्यक जांच के लिए नमूने भी एकत्र किए जा रहे हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन झालखम्हरिया में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए नमूने संग्रहित किए जा रहे हैं।जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर गंभीर अथवा विशेष जांच की आवश्यकता वाले मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में आगे की जांच और उपचार के लिए रेफर किया जाएगा।इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम झालखम्हरिया का भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों और मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सीएमएचओ ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।शिविर एवं भ्रमण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर, सीपीएम राहुल ठाकुर, बीपीएम सुरेंद्र चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।शिविर के आयोजन में ग्राम की सरपंच अनेश्वरी चंद्राकर एवं पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।ग्रामीणों को उनके गांव में ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम जनमन वाहन को भी झालखम्हरिया में तैनात किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जांच संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं और चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सलाह एवं आवश्यक जांच में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!