Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद की पूर्व जिला पंचायत CEO सातोविशा समाजदार को बड़ी जिम्मेदारी, NHRC में बनीं निदेशक।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ कैडर की भारतीय वन सेवा (IFS) की वरिष्ठ अधिकारी सातोविशा समाजदार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वर्ष 2010 बैच की आईएफएस अधिकारी समाजदार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली में निदेशक (डायरेक्टर) पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 22 जुलाई 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने सातोविशा समाजदार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए उन्हें गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में पदस्थ किया है। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

सातोविशा समाजदार प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशील कार्यशैली और बेहतर नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने महासमुंद जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनके कार्यकाल में ग्रामीण विकास, पंचायत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति मिली थी, जिसकी व्यापक सराहना हुई थी।

उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!