Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए प्रशिक्षण, युवाओं को बताए साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय।

विकास नंद/सर्वव्यापी

नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के तहत परिणाम आधारित विकास को गति देने और निर्धारित सूचकांकों के संतृप्तिकरण के उद्देश्य से विकास पार्टनर के सहयोग से विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एन.आई.आई.टी. फाउंडेशन द्वारा युवाओं, महिलाओं एवं समुदाय के सदस्यों को वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने प्रशिक्षण दिया गया।जिले में आदिवासी विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा संचालित खेलो इंडिया लघु केंद्र, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के बालक-बालिका, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, स्टॉफ एवं खेल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण समन्वयक मनीष केशरवानी तथा एन.आई.आई.टी. फाउंडेशन के अनूप शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण के दौरान खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय महेंद्र टंडन, विद्यालयीन स्टॉफ, विद्यार्थी एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को मोबाइल का पासवर्ड निजी रखने, परिवार के सदस्यों के नाम अथवा मोबाइल नंबर को पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं संदेशों का सत्यापन करने तथा मोबाइल को नियमित रूप से अपडेट रखने की सलाह दी गई।प्रशिक्षण में बताया गया कि साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल परिवार के सदस्यों को सूचित करें, संबंधित बैंक में शिकायत दर्ज कराएं तथा साइबर सेल में शिकायत करें। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध मुफ्त वाई-फाई का सावधानी पूर्वक उपयोग करने, नौकरी का झांसा देने वाले फर्जी प्रस्तावों से बचने, अनजान लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो एवं पहचान संबंधी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहने की अपील की गई। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आगामी साइबर घटनाओं से बचाव के लिए सजग एवं सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!