Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

अनुपमा आनंद ने कलेक्टर जनदर्शन में सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। अनुपमा आनंद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में नगर पालिका महासमुंद के वार्ड क्रमांक 25 निवासी कौशिल्या सिन्हा ने विधवा पेंशन की राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम तोरेसिंहा के ग्रामीणों ने हाईस्कूल में शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग रखी। ग्राम पंडरीपानी नर्रा के सीएससी संचालक बेनुशंकर ने पुराने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में सीएससी का संचालन करने की अनुमति देने संबंधी आवेदन दिया।इसी तरह ग्राम पंचायत अठारहगुड़ी के मुकेश सोनवानी ने अपनी बेटियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, एग्रीस्टैक पंजीयन सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

अनुपमा आनंद ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!