
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मंत्री राजेश अग्रवाल के शासकीय आवास में गरिमामय वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आन-बान-शान तिरंगे को सलामी दी गई।इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सचिव मनीष गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह का वातावरण नजर आया।समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता, शांति एवं विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर OSD जितेंद्र सिंह, संजीत सिंह, कमल जायसवाल, दुर्गेश सिन्हा, दीपू सुदन पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सभी के भीतर राष्ट्रप्रेम और देशसेवा की भावना को और मजबूत किया।




