
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के शिक्षा विद्यापीठ के अंतर्गत मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन से की गई। वहां से गांधी हिल होते हुए रैली का समापन मुखर्जी भवन में किया गया जिसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली में शिक्षा विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर, मनोविज्ञान विभाग की परार्शदाता डॉ. स्मृति त्रिपाठी एवं डॉ. ज्योति सावळे, सहायक प्रोफेसर डॉ. ब्रिजेश यादव, सहायक प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रेरणा, योग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल जाटव आदि सहित शिक्षा विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस ‘जीवन के वास्तविक अनुभवों को सुना जाए : वास्तविक आवाज़े, वास्तविक बदलाव’ विषय पर मनाया जा रहा है।



