Newsछत्तीसगढ़

हिंदी विश्वविद्यालय के डॉ. बालाजी चिरडे 18वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए समूह समन्वयक नियुक्त.

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा महाराष्ट्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बालाजी चिरडे को 18वीं युवा संसद प्रतियोगिता के लिए समूह समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से 19 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत यह नियुक्ति की गई है। समूह 9 के अंतर्गत डॉ. बालाजी चिरडे विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली 18वीं युवा संसद प्रतियोगिता का समन्वय करेंगे जो पटना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा इन राज्यों के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित होंगी। यह प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न होगी। पहले चरण में समूह स्तर की प्रतियोगिताएं संबंधित समूहों में आगामी 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी और दूसरे चरण की प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर विजेता समूहों के बीच आयोजित की जाएगी। डॉ. बालाजी चिरडे की नियुक्ति विश्वविद्यालय के लिए एक उपलब्धि के रूप देखा जा रहा है। युवाओं को संसदीय कार्य प्रणाली से अवगत कराना और भारतीय संसद के माध्यम से देश को और सक्षम, निर्णायक और उत्तरदायी नेतृत्व प्रदान कराने वाले युवाओं को प्रशिक्षित कराना इस प्रतियोगिता का केंद्रीय विषय है। इस नियुक्ति पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने डॉ. चिरडे को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इससे विश्वविद्यालय के शोधार्थियों और विद्यार्थियों को प्रेरित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!