Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

डिप्टी सीएम साव कल महासमुंद दौरे पर, लोकार्पण के साथ लेंगे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 22 अगस्त, शनिवार को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 1:30 बजे महासमुंद स्थित विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 से 3 बजे तक लोहिया चौक में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 3:10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे, जहां शाम 5 बजे तक जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे।

इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों के कामकाज एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।

समीक्षा बैठक के बाद वे शाम 5 बजे महासमुंद से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6:15 बजे रायपुर के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज ऑडिटोरियम में डी.सी.सी.आई. रमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्वाधीनता के गान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे वे रायपुर स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

उप मुख्यमंत्री के महासमुंद प्रवास को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान फॉलो/पायलट एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!