Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

स्वच्छता ही सेवा अभियान में ग्रामीणों ने संभाली स्वच्छता की कमान, ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से स्वच्छता गतिविधियां, 1 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्रमदान।

विकास नंद/सर्वव्यापी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा गतिविधि के तहत जिले में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसी क्रम में सरायपाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलसापाली, देवरी, बिछिया (पो) एवं पतेरापाली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता से स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, गली-मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों को अपने घर और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कचरे के स्रोत पर पृथक्करण पर जोर

अभियान के तहत घर-घर कचरा संग्रहण और स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों को चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण एवं उचित निपटान की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजार, धार्मिक स्थलों, स्कूलों, आंगनबाड़ी परिसरों, नालियों एवं सड़क किनारे के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान

जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा। ग्राम सभा में स्वच्छता, चार प्रकार के कचरे के संग्रहण एवं पृथक्करण, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता में जनभागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी।स्वच्छता गतिविधियों में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं संबंधित कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!