Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

स्थापना दिवस पर महासमुंद में कल सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच, सांसद रूपकुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधायक संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक चातुरी नंद उपस्थित रहेंगी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशनलाल पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, जनपद पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, नगरपालिका महासमुंद के अध्यक्ष निखिल मनोजकांत साहू, जनपद पंचायत बागबाहरा के अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर, नगरपालिका बागबाहरा की अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल, जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, नगरपालिका सरायपाली की अध्यक्ष सरस्वती चंद्र (मिली) पटेल, जनपद पंचायत बसना की अध्यक्ष डिलेश्वरी मिलाप निराला, नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कांत साहू, जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष लक्ष्मी हरिशचंद्र पटेल, नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष देवेश निषाद, राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ इन्द्रजीत सिंह खालसा (गोल्डी), नगर पंचायत बसना की अध्यक्ष डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया तथा स्काउट एवं गाइड संघ के जिला अध्यक्ष येतराम साहू शामिल होंगे।

राज्य की गौरवशाली यात्रा का होगा उत्सव

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह समारोह प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, विकास और उपलब्धियों को उत्सव के रूप में मनाने का अवसर होगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और आमजन की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 2 नवंबर को शाम 4 बजे मिनी स्टेडियम पहुंचकर राज्योत्सव समारोह में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!