Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

साक्षर महासमुंद की ओर कदम: 1 से 15 सितम्बर तक चलेगा साक्षरता पखवाड़ा, 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को जोड़ेगा ‘उल्लास’।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह एवं साक्षरता पखवाड़ा के तहत 1 से 15 सितम्बर 2026 तक विविध जनजागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण विनय कुमार लंगेह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर लोगों को शिक्षा से जोड़कर सशक्त बनाना है।छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पूरे देश में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। “सभी के लिए शिक्षा” की अवधारणा पर केन्द्रित इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य जन-जन तक शिक्षा पहुंचाना और ऐसे वयस्कों को साक्षर बनाना है, जिन्होंने किसी कारणवश स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है।भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 15 सितम्बर तक देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन आयोजित होने वाली गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।उल्लास शपथ और नारा लेखन से होगा शुभारंभसाक्षरता पखवाड़े के प्रथम दिवस 1 सितम्बर को जिला, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं कॉलेजों में उल्लास शपथ और नारा लेखन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों की पहचान के लिए घर-घर सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा।चिन्हित असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल पंजीयन भी किया जाएगा।‘अंगूठे से कलम की ओर’ अभियान बनेगा आकर्षण का केंद्रपखवाड़े के दौरान विद्यालयों में साक्षरता संगोष्ठी के साथ “अंगूठे से कलम की ओर” अभियान चलाया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।स्थानीय हाट-बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साक्षरता चौपाल, नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में “सबके लिए शिक्षा” विषय पर चर्चा, वाद-विवाद, गीत, नृत्य, चित्रकला, पेंटिंग एवं मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।8 सितम्बर को जलेगा साक्षरता का दीप, बनेगी मानव श्रृंखलाअंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी शिक्षक एवं शिक्षार्थी सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर शाम 7 बजे साक्षरता दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा तथा मानव श्रृंखला बनाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।नवाचारी शिक्षकों द्वारा उल्लास शिक्षार्थियों के लिए मनोरंजक शिक्षण-अधिगम सामग्री, जादुई पिटारा एवं अन्य नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। वाचन दिवस के अवसर पर विद्यालयों एवं सामाजिक चेतना केन्द्रों में नए शिक्षार्थियों के साथ दादा-दादी, नाना-नानी एवं माता-पिता द्वारा कहानी वाचन किया जाएगा।महिला, व्यावसायिक और डिजिटल साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकसमहिला साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए रेडियो जिंगल एवं लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहों से जुड़ी निरक्षर महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने और पढ़ने के लिए प्रेरित करने विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।व्यावसायिक एवं डिजिटल साक्षरता के तहत नागरिकों को स्मार्टफोन चलाना, सुरक्षित ऑनलाइन फॉर्म भरना, व्हाट्सएप संदेश पढ़ना तथा विभिन्न शासकीय एप का उपयोग करना भी सिखाया जाएगा। साक्षरता पखवाड़े के दौरान नवसाक्षर महिला एवं पुरुषों की सहभागिता से उल्लास मेले का आयोजन किया जाएगा।हिन्दी दिवस के अवसर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उल्लास एवं साक्षरता विषय पर निबंध लेखन, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।15 सितम्बर को होगा समापन और पुरस्कार वितरण15 सितम्बर को साक्षरता पखवाड़े का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हित शिक्षार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर उनका उल्लास एप पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बनवारी लाल देवांगन, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा तथा जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सम्पा बोस द्वारा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को 1 से 15 सितम्बर 2026 तक प्रतिदिन निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं निर्देश प्रदान किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!