Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली में विकास कार्यों को लेकर सरला कोसरिया ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की मांग, विकास कार्यों पर बनी सहमति।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला कोसरिया ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक, खेल एवं सड़क अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष रखी। क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने इन मांगों पर सहमति जताते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

सरला कोसरिया ने सतनामी समाज के लिए मंगल भवन, घसिया समाज के लिए सामुदायिक भवन तथा क्षेत्र में दो अन्य मंगल भवनों के निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन उपलब्ध होने से ग्रामीणों और विभिन्न समाजों को सुविधा मिलेगी।खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के बलौदा, तोरेसिंहा, छुईपाली और नवागढ़ में खेल मैदान तथा मैदानों में आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही सरायपाली में आधुनिक मिनी स्टेडियम निर्माण और फुलझर कॉलेज के मैदान के समतलीकरण की मांग की गई।

शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेजेस स्कूल और गोलवलकर स्कूल में शेड निर्माण की मांग भी सरला कोसरिया ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

वहीं क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेलमुंडी से साल्हेपाली तथा बेलमुंडी से पाईकपारा मार्ग के निर्माण की मांग की गई। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सरला कोसरिया ने कहा कि सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, खेल, सामाजिक अधोसंरचना और सड़क सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए विकास कार्यों के संबंध में सहमति जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!