
विकास नंद/ सर्वव्यापी

नगर पालिका परिषद सरायपाली में शुक्रवार को नव-नियुक्त एल्डरमेन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। शपथ ग्रहण से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद एसडीएम ने सभी नव-नियुक्त एल्डरमेन को पद एवं गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई।समारोह में घांसीराम विश्वकर्मा, रविन्द्र पंडा, संकीर्तन प्रधान, मनोज आदित्य तथा मोहन शर्मा ने एल्डरमेन के रूप में शपथ लेकर नगर के विकास और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती मिलु पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), नगर पालिका के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सभी नव-नियुक्त एल्डरमेन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल जनहित, विकास और पारदर्शी कार्यशैली के लिए यादगार रहेगा। समारोह के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी नव-नियुक्त एल्डरमेन का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।




