Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरला कोसरिया ने थामा कांवड़ का साथ, सावन के अंतिम सोमवार पर सरायपाली में गूंजा हर-हर महादेव।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर सरायपाली में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बोल बम सेवा समिति, टैक्सी स्टैंड एवं बोल बम सेवा समिति पतेरापाली द्वारा आयोजित भव्य 51 फीट और 21 फीट कांवड़ यात्रा में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुईं।सरला कोसरिया ने कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा सरायपाली शिवमय हो उठा।विशाल कांवड़ ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं की अपार आस्था और उत्साह ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।इस अवसर पर सरला कोसरिया ने भगवान महादेव से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देता है।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त, समिति के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्रवासी शामिल हुए।हर-हर महादेव! बोल बम!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!