
विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 4 अगस्त 2026 को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास, शंकर नगर से शाम 4:30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 5:30 बजे महासमुंद विश्राम गृह पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 5:45 बजे विश्राम गृह से प्रस्थान कर 6:00 बजे श्री विवेक वर्धन आश्रम के निजी आवास परिसर, यतनलाल मार्ग, महासमुंद पहुंचेंगे। यहां वे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे।
शाम 7:00 बजे वहां से प्रस्थान कर 7:10 बजे विशाल मेगा मार्ट के समीप स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे रूफ टॉप कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात शाम 7:30 बजे महासमुंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात 8:30 बजे शंकर नगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास पहुंचेंगे।
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष को जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके अनुरूप सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।




