Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

युवा उड़ान 2026 विकसित भारत के संकल्प से जुड़ेंगे जिले के युवा, 8 अक्टूबर को होगा ‘युवा उड़ान कार्यक्रम।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ना तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन, खैरा, महासमुंद में आयोजित होगा। इसमें जिले के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही जिले के युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता के लिए आवश्यक समन्वय करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।‘युवा उड़ान 2026’ के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, विकसित भारत के लक्ष्य तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!